मुजफ्फरपुर: महिला के पेट में दिन-दहाड़े मारी गोली, लव एंगल आया सामने

अस्पताल में घायल महिला का इलाज कराते परिजन और मरीज, बॉक्स में घायल महिला
Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में दिनदहाड़े महिला को गोली मारने की वारदात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका जताई जा रही है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है, इसका एक और खौफनाक उदाहरण सामने आया है. दिनदहाड़े सरेआम गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. अहियापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बेखौफ होकर एक महिला को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.
पेट और फेफड़े में लगी गोली
गुरुवार को मेडिकल ओवरब्रिज से बखरी की ओर जा रही एक ई-रिक्शा को बाइक सवार अपराधियों ने बीच रास्ते में रोक लिया. इस दौरान टोटो में सवार 26 वर्षीय मदीना खातून को निशाना बनाते हुए गोली मार दी गई. हमले में मदीना गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनके हाथ, पेट और फेफड़े में गोली लगी है. उन्हें तुरंत इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
केस वापस नहीं लिया तो जाएगी जान
बताया जा रहा है कि मदीना अपनी भाभी जोया खातून के साथ घर लौट रही थीं. तभी बदमाशों ने टोटो रुकवाया, एक आरोपी अंदर घुसा और धमकी देते हुए कहा कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद उन्होंने मदीना पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.
बीते 5 साल से था संबंध
प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे पुराना प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है. आरोप है कि मदीना का मोहम्मद शमशाद शेख नाम के युवक से पिछले पांच साल से संबंध था. इसी दौरान युवक ने उससे करीब 10-12 लाख रुपये भी लिए थे. जब मदीना ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मुकरते हुए संपर्क तोड़ लिया. इसके बाद मदीना ने बोचहां थाने में केस दर्ज कराया था.
केस वापस लेने की मिल रही थीं धमकियां
परिजनों का कहना है कि केस वापस लेने के लिए लगातार धमकियां मिल रही थीं और इसी के चलते यह हमला हुआ. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर में जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक, सरकार का बड़ा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




