मुजफ्फरपुर के 17 मॉडल स्कूलों का बदला पूरा स्वरूप, अब यहीं होगी NEET-JEE की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के 17 मॉडल स्कूलों का बदला पूरा स्वरूप, अब यहीं होगी नीट-जेईई की तैयारी

मुजफ्फरपुर के 17 मॉडल स्कूलों का कायाकल्प पूरा हो गया है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत इन स्कूलों को 'उगते सूरज' थीम वाले केसरिया रंग से रंगा गया है। 19 जुलाई को राज्यभर के मॉडल स्कूलों का एक साथ उद्घाटन प्रस्तावित है, जहाँ एक समान ड्रेस कोड और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन

Muzaffarpur Model Schools: जिले के 17 मॉडल स्कूलों का कायाकल्प पूरा हो गया है. राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत इन स्कूलों को एक जैसी पहचान देने के लिए भवनों को 'उगते सूरज' थीम वाले केसरिया रंग और कथई बॉर्डर से रंगा गया है. साथ ही सभी मॉडल स्कूलों में एक समान ड्रेस कोड और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था लागू की जा रही है. 19 जुलाई को राज्यभर के मॉडल स्कूलों का एक साथ उद्घाटन प्रस्तावित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी मॉडल स्कूलों को मिली एक जैसी पहचान

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने बताया कि जिला स्कूल और मुखर्जी सेमिनरी समेत जिले के सभी 17 चयनित मॉडल स्कूलों का रंग-रूप बदल दिया गया है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी मॉडल स्कूलों की इमारतों का डिजाइन और रंग एक समान रखा गया है. विद्यार्थियों के लिए भी एक समान ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है.

लेसन प्लान आधारित होगी पढ़ाई

मॉडल स्कूलों में पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. हाल ही में तुर्की शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को लेसन प्लान आधारित शिक्षण पद्धति की जानकारी दी गई, ताकि कक्षा में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़े और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके.

डीएम करेंगे निगरानी, नीट-जेईई की भी होगी तैयारी

इन स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित की गई है. यह समिति हर सप्ताह शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी.

इसके अलावा नियमित पढ़ाई के साथ अब इन मॉडल स्कूलों में बिहार बोर्ड के माध्यम से नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सके.

यह भी पढ़ें: बालिका गृह कांड: पीड़िताओं को न्याय मिला या नहीं? CBI ने मुजफ्फरपुर डीएम से मांगी विस्तृत रिपोर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन