मुजफ्फरपुर निबंधन कार्यालय में हंगामा, पेपरलेस व्यवस्था और हड़ताल के बीच अवैध वसूली का आरोप
मुजफ्फरपुर निबंधन कार्यालय में हंगामा (AI IMAGE )
मुजफ्फरपुर के निबंधन कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जमीन खरीदार ने अवैध वसूली का आरोप लगाया. पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में चल रहे कातिबों और वेंडरों के प्रदर्शन के बीच यह घटना हुई.
Registry office Strike: मुजफ्फरपुर जिले के निबंधन कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने कार्यालय के कुछ कर्मियों और बिचौलियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही.
आपके शहर में
Paperless Registry: 17 अगस्त से चल रहा है कातिबों और वेंडरों का धरना-प्रदर्शन
जिले में नई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के विरोध में कातिब यानी दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर पिछले 17 अगस्त से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे आम लोगों को अपने दस्तावेज तैयार कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जमीन खरीदार ने लगाया अतिरिक्त राशि मांगने का गंभीर आरोप
हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे एक जमीन खरीदार ने बुधवार को जब दोबारा कार्यालय पहुंचकर काम कराना चाहा, तो कुछ कर्मियों और बिचौलियों ने काम जल्द निपटाने के एवज में अतिरिक्त पैसे की मांग की. इसी बात से भड़ककर खरीदार ने कार्यालय परिसर में ही हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
कार्यालय प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार
हंगामा बढ़ने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई. खरीदार ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. हालांकि, कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस प्रकार की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है और यह सारा हंगामा ऑफिस के बाहर कैंपस में हुआ है.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में ड्राइवर की मौत और आधा दर्जन यात्री जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए