एसकेएमसीएच में 30 बेड के नए आईसीयू का होगा उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

एसकेएमसीएच में 30 बेड के नए आईसीयू का होगा उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री आज एसकेएमसीएच में 30 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे कैंसर अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे और डॉक्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन

Health Minister SKMCH visit: एसकेएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार यानी आज एसकेएमसीएच पहुंचेंगे और नवनिर्मित 30 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे. मंत्री के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

SKMCH Muzaffarpur ICU inauguration: अधीक्षक महेश प्रसाद ने लिया तैयारियों का जायजा

स्वास्थ्य मंत्री के आगमन से ठीक एक दिन पहले बुधवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने एसकेएमसीएच पहुंचकर पूरी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित 30 बेड के आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और वहां लगे सभी आधुनिक जीवन रक्षक यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच की. उन्होंने बेड की उपलब्धता और ऑक्सीजन सप्लाई की सुचारू व्यवस्था की भी पूरी जानकारी ली.

दोपहर दो बजे पहुंचेंगे एसकेएमसीएच, कैंसर अस्पताल का करेंगे निरीक्षण

अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है. मंत्री दोपहर दो बजे मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचेंगे और शाम चार बजे तक यहीं रुकेंगे. इस दौरान वे सबसे पहले नवनिर्मित आईसीयू का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद परिसर में स्थित कैंसर अस्पताल का भी गहन निरीक्षण करेंगे.

लेक्चर थियेटर में डॉक्टरों के साथ होगी विशेष बैठक

निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री कॉलेज के लेक्चर थियेटर में वरिष्ठ डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. इस दौरान वे अस्पताल में चल रही चिकित्सा व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और क्षेत्र में फैल रही विभिन्न बीमारियों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करेंगे.

यह भी पढ़ें...मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में ड्राइवर की मौत और आधा दर्जन यात्री जख्मी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन