परबत्ता में भाकपा का एकदिवसीय धरना, 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :22 Apr 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
परबत्ता में भाकपा का एकदिवसीय धरना, 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद द्वारा 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने आंधी, तूफान और बारिश से किसानों की फसल क्षति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, इसलिए सरकार को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देना चाहिए. साथ ही 25 मई 2026 को जिलाधिकारी, खगड़िया के समक्ष धरना देने की घोषणा की गई. धरना की अध्यक्षता अंचल मंत्री कामरेड कैलाश पासवान ने की. उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, गंगा कटाव पीड़ितों के पुनर्वास में देरी और भूमि संबंधी समस्याओं को उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न योजनाओं और प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है. उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा. धरना में लक्ष्मी मुनी, ज्योतिष दास, राम चरित्र चौधरी, खेरिया देवी, उपेंद्र चौरसिया और चितरंजन प्रसाद सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन