फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के गोंगी गांव निवासी रामानंद पोद्दार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बेलदौर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार पीड़ित ने घटना 12 जनवरी की बताते हुए कहा कि उक्त तिथि से आज तक लगातार फोन व मैसेज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते इन्होंने बताया कि आरोपी ने दुकान से खींच कर जान से मारने की धमकी दिया है. उन्होंने इस मामले में सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के करियत गांव के मौसम कुमार को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन