भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :22 Apr 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने  राहुल गांधी का पुतला फूंका

महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है

विज्ञापन

खगड़िया. महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में राजेंद्र चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जन-आक्रोश मार्च निकाल कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्ष की कुंठित मानसिकता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन बुधवार को किया. आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष की संकीर्ण सोच के खिलाफ निरंतर संघर्ष करते रहेंगे. मां, बहन एवं बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं होने देंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता अटूट है. पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रही है. मौके पर जिला महामंत्री नंदू साह, भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पटेल, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, भाजपा नेता अक्षय सूरी, अमृत राज, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमर सिन्हा, प्रताप रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, लोकेश साह, विशाल लहिरी, राजकिरण, मंगल साह, विकास कुमार, कृष्णा यादव, बालकृष्ण यादव, आर्यन गोस्वामी, विवेक भगत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन