स्कूली बच्चों ने पौधारोपण कर मनाया पृथ्वी दिवस

Updated:
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पृथ्वी प्रकृति का एक मंच है, इस मंच पर बहुत से जीव जंतु वास करते हैं

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के भोराहाबासा स्थित ज्ञान भारती विद्या निकेतन के खेल मैदान में स्कूली बच्चे ने बुधवार को पौधारोपण कर हर्षोल्लास से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया. इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर ऋषव कुमार ने इस प्रयास को पर्यावरण संरक्षण को लेकर कारगर कदम एवं जागरूकता बताते कहा कि विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपस्थित शिक्षकों द्वारा बच्चों के बीच पौधारोपण, जल संरक्षण, बिजली बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं. उन्होंने कहा कि पृथ्वी प्रकृति का एक मंच है, इस मंच पर बहुत से जीव जंतु वास करते हैं, इसलिए पृथ्वी को बचाना है तो पौधारोपण करना चाहिए जिससे पृथ्वी का संतुलन बना रहे. वहीं इन प्रयासों के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित एवं संतुलित पृथ्वी के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें. मौके पर विद्यालय के शिक्षक गुलशन कुमार, उमेश यादव, विजय शर्मा, रोशनी कुमारी समेत दर्जनों स्कूली बच्चे मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन