भीषण गर्मी में हेडमास्टर ने बच्चों के बीच छाता बांटकर दिखाई मानवता

Updated:
विज्ञापन

यह वही बच्चे हैं, जो रोजाना लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर तपती धूप में स्कूल आने-जाने को मजबूर होते हैं

विज्ञापन

चौथम. हां एक तरफ भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है. वहीं दूसरी ओर जिले के चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया के प्रधानाध्यापक जय जय राम यादव ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए बच्चों के दिल जीत लिए हैं. प्रधानाध्यापक जयजय राम यादव ने अपने विद्यालय के करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं को तेज धूप और लू से बचाने के लिए अपने स्तर से छाता उपहार स्वरूप प्रदान किया. यह वही बच्चे हैं, जो रोजाना लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर तपती धूप में स्कूल आने-जाने को मजबूर होते हैं. हेडमास्टर का यह कदम सिर्फ एक मदद नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति उनकी गहरी चिंता और जिम्मेदारी का प्रतीक है. जहां कई जगहों पर शिक्षा व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, वहीं जय जय राम यादव जैसे शिक्षक अपने कर्तव्य से बढ़कर बच्चों के जीवन की चिंता करते नजर आते हैं. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने उनके इस कार्य की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कि ऐसे शिक्षक ही समाज के असली नायक होते हैं, जो न सिर्फ शिक्षा देते हैं बल्कि अपने आचरण से बच्चों को मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं. निश्चित रूप से, प्रधानाध्यापक जय जय राम यादव का यह सराहनीय प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी एक प्रेरणा है, जो यह बताता है कि सच्चा शिक्षक वही है जो बच्चों के भविष्य के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और सुख-सुविधा का भी ध्यान रखे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन