तालाब में जहर देकर मछली मारने की शिकायत
Updated at : 18 May 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दौरा बगीचा स्थित एक पोखर में अपराधियों ने साजिश के तहत जहर देकर मछली को मार दिया
विज्ञापन
गोगरी.
थाना क्षेत्र के दौरा बगीचा स्थित एक पोखर में अपराधियों ने साजिश के तहत जहर देकर मछली को मार दिया. साथ ही ढोकर अपने साथ ले गये. इस संबंध में पीड़ित गोरैया बथान निवासी मंटू साह ने गोगरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना में दिये गये आवेदन में मंटू साह ने कहा है कि शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे दौरा बगीचा राटन के किशोर महतो, विशाल महतो, हारो महतो, राजीव कुमार, प्रभाकर महतो, नंदकिशोर महतो व पियूष महतो पोखर के पास आये. पहले इन लोगों ने हवाई फायरिंग की. फायरिंग से डर कर आसपास के लोग भाग गये. इसके बाद इन लोगों ने तालाब में जहर देकर सभी मछली को मार दिया और छान कर अपने साथ ढोकर ले गये. पीड़ित ने बताया कि मछली की कीमत लगभग 50 से 60 हजार रुपया है. इन लोगों ने पूर्व में तीन-चार बार इस तरह के वारदात को अंजाम देने की धमकी भी दिया था. पीड़ित ने अनाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




