ePaper

सावित्रीबाई फुले के साहसिक जीवन की बच्चों दी जाए जानकारी

Updated at : 31 Dec 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
सावित्रीबाई फुले के साहसिक जीवन की बच्चों दी जाए जानकारी

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है

विज्ञापन

खगड़िया. भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह त्यागी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा कि भारत के भविष्य बच्चों को सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को बताने की आवश्यकता है. ताकि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके रास्ते पर चलने वाले युवा युवती तैयार हो सके. श्री त्यागी ने डीईओ से अनुरोध किया कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन 3 जनवरी को है. उस दिन जिला के विद्यालयों में सावित्रीबाई फुले के प्रेरणादायक और साहसिक जीवन के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देना काफी उपयोगी होगा. कहा कि आधुनिक युग की सरस्वती माता समान सावित्रीबाई फुले का जयंती मनाने के लिए जिला के सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किया जाय. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में एक महिला ने शिक्षा को जीवन का आधार बनाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. महिलाओं के लिए जागरूकता और बालिका शिक्षा की आवश्यकता देश के स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए भी प्रमुख हथियार बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन