बाल विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है नकारात्मक असर

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :08 May 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है नकारात्मक असर

शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय आर्य कन्या विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

आर्य कन्या विद्यालय में सखी वार्ता का किया गया आयोजन ………….. छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग की दी गयी जानकारी खगड़िया शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय आर्य कन्या विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन किया गया. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित सखी वार्ता कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना था. सखी वार्ता के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. जो बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. साथ ही विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गयी. सभी को अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लाभुकों को प्रेरित करने के लिए कहा गया. कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पोषण एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गयी. संकट की स्थिति में उपलब्ध सेवाओं जैसे कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहयोग के लिए जिला में वन स्टाप सेंटर का संचालन महिला सशक्तिकरण भवन में किया जाता है. इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग के बारे जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित सभी को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, परवरिश योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, लैंगिक विशेषज्ञ, आर्य कन्या विद्यालय के शिक्षक एवं 345 विद्यालय के किशोरी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन