ह्यूमैनिटी से जुड़े 33 रक्तवीरों ने शिविर में किया रक्तदान

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा दुलारी कथा भवन विश्वनाथगंज में रक्तदान शिविर लगाया गया
नियमित रक्तदान से थैलेसीमिया मरीजों की बचाई जा सकती जिंदगी खगड़िया विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा दुलारी कथा भवन विश्वनाथगंज में रक्तदान शिविर लगाया गया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ संयुक्त रूप से डॉ वर्षा, डॉ प्रिया, डॉ पूजा, नेहा श्वाती ने फीता काटकर किया. मौके पर अतिथि आईएमए सचिव सह सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ ऋतुराज, डॉ अर्णव आलोक उपस्थित थे. आयोजित शिविर में 21 यूनिट का टारगेट निर्धारित किया गया था. लेकिन रक्तवीरों ने लक्ष्य से अधिक 33 यूनिट रक्तदान कर दिया. ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के संस्थापक सरदार मनीत सिंह मन्नु ने बताया कि रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित किया गया. बताया जाता है कि थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रक्त रोग है. नियमित रक्तदान से थैलेसीमिया मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है. प्रत्येक व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. रक्तदान महादान है. इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है. समाज में थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है. ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जैनेन्द्र नाहर ने कहा कि संस्था हमेशा मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है. आगे भी जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा. वहीं संस्था के सचिव नवीन गोयनका ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से रक्तदान अभियान लगातार मजबूत हो रहा है. लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में ह्यूमैनिटी के संस्थापक मनीत सिंह मन्नु, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू, प्रणव प्रभात, साकेत जालान, कोषाध्यक्ष मृगांक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार, रोशन तुलस्यान, राहुल सुल्तानिया, रोहित चमरिया, अमित बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर शिवम कुमार, निशान्त प्रताप, कुमार चमरिया, जीवश कुमार, अम्बुज कुमार, डॉ प्रभात, जीवेश कुमार, अभिजीत कुमार, मानवेन्द्र कुमार सहित 33 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










