ePaper

राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन

Updated at : 20 Sep 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन

शिविर में जमीन से संबंधित कागजात जमा करने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को दो दिवसीय राजस्व महाअभियान के साथ शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जमीन से संबंधित कागजात जमा करने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी. चौथम सीओ रवि राज ने बताया कि 19 एवं 20 सितंबर को प्रखंड स्तरीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड के सभी कुल 13 पंचायतों के किसानों द्वारा अपने जमीन से संबंधित कागजात और आवेदन जमा लिया गया. सीओ ने बताया कि प्रत्येक आवेदन की प्राप्ति की सूचना ओटीपी के माध्यम से दी गई. सीओ के मुताबिक चौथम अंचल में कुल 94 हजार जमाबंदी रैयत है. जिसमें से अबतक 26 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि जमा सभी आवेदनों का जल्द ही निबटारा किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन