KHAGRIA बाइक से बारात जा रहे दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत, एक जख्मी ,रेफर

Updated:
विज्ञापन
KHAGRIA बाइक से बारात जा रहे दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत, एक जख्मी ,रेफर

मुफसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव से मुंगेर बाइक से बरात जा रहे दो युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया.

विज्ञापन

खगड़िया से राजकिशोर की रिपोर्ट KHAGRIA NEWS :

मुफसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव से मुंगेर बाइक से बरात जा रहे दो युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया.जिसके कारण सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई .जबकि दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. इस घटना में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई. हादसा एनएच-333बी पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीराटोल जीरोमाइल से मुंगेर पुल के बीच देर रात हुई. मृतक की पहचान जिले के रहीमपुर निवासी राजकुमार मंडल के 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रहीमपुर कारू मंडल टोला निवासी विनय कुमार की शादी मुंगेर जिले के नौवागढ़ में थी. परिवार के अधिकांश लोग चारपहिया वाहन से बरात में गए थे. जबकि अजय कुमार मंडल अपने साथी संजीत कुमार मंडल के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. सूचना मिलते ही बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अजय कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया. वहीं संजीत कुमार मंडल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन