गंगा बन्नी घाट पर लापता युवक का शव बरामद

थाना क्षेत्र के गंगा बन्नी घाट पर स्नान के दौरान लापता हुए युवक का शव गुरुवार को बरामद किया गया
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गंगा बन्नी घाट पर स्नान के दौरान लापता हुए युवक का शव गुरुवार को बरामद किया गया. बताया जाता है कि बीते बुधवार की दोपहर स्नान के दौरान गंगा में बन्नी घाट पर एक युवक डूब गया था. गुरुवार को एसडीआरएफ द्वारा शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि सपहा गांव निवासी रामचंद्र कुमार दास के 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बन्नी घाट पर स्नान कर रहा था. इसी दौरान गहरे पानी में चला गया. जिसके कारण सुमित कुमार की मौत हो गयी. शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. युवा राजद के जिला अध्यक्ष उदय कुमार यादव ने गोगरी अंचलाधिकारी से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




