नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले लीग मैच में बखरी की टीम ने खगड़िया को हराया

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में सरस्वती क्रिकेट क्लब ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया

विज्ञापन

अलौली

. नगर पंचायत स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में सरस्वती क्रिकेट क्लब ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. पहले लीग मैच बखरी बनाम खगड़िया में खेला गया. इसमें बखरी की टीम ने खगड़िया टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. नाइट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार, नगर सभापति प्रतिनिधि प्रदीप कुमार राम, तनिक मंडल, पांडव कुमार, छात्र नेता मुलायम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. बल्लेबाजी करते हुए बखरी की टीम ने सभी विकेट खोकर 10 ओवर में 135 रन बनायी. वहीं जवाब में बल्लेबाजी करते खगड़िया टीम ने सभी विकेट खोकर 76 रन ही बनायी. इसी तरह बखरी टीम ने सेमीफाइनल में अपना जगह सुरक्षित कर लिया. निर्णायक मंडल ने विजेता टीम के खिलाड़ी गंगाराम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. अंपायर की भूमिका में निरंजन कुमार व मुन्ना कुमार थे. मौके पर समाजसेवी नागो पहलवान, योगानंद यादव, सुधीर, प्रेम, राजा मलिक, विभूति कुमार, चीनी लाल यादव, रजनीश कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन