बनहेर चिरिमारी घाट से एक कट्टा व 11 कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन
अमौसी पुलिस ने बनहेर चिरिमारी घाट से हथियार तस्कर को एक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
बनहेर चिरिमारी घाट के समीप बासा पर तकिया के नीचे कट्टा छिपाकर सोया था तस्कर
खगड़िया.
अमौसी पुलिस ने बनहेर चिरिमारी घाट से हथियार तस्कर को एक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शनिवार को हथियार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली कि बनहेर चिरिमारी घाट के समीप बासा पर एक व्यक्ति तकिया के नीचे अवैध कट्टा व कारतूस लेकर सोया है. थानाध्यक्ष त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान बनहेर चिरिमारी घाट के समीप बासा से खुटहा गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी स्व. शुकल महतो के पुत्र अनिल महतो को कट्टा व 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. बताया कि इसमें आठ जिंदा कारतूस व तीन मिस फायर कारतुस बरामद किया गया. हथियार तस्कर के विरुद्ध अमौसी थाना में कांड संख्या 46/28 दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










