ePaper

लाइसेंसी रायफल के साथ आरोपित हिरासत में

Updated at : 20 Nov 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
लाइसेंसी रायफल के साथ आरोपित हिरासत में

पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी

विज्ञापन

परबत्ता. थाना पुलिस ने नयागांव सीरिया टोला निवासी शैलेंद्र सिंह को उनके लाइसेंसी रायफल एवं सात जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नयागांव सीरिया टोला निवासी साकेत कुमार ने थाना में आवेदन देकर शैलेंद्र सिंह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे. उनके द्वारा बेवजह गोलीबारी कर दहशत फैलाने का भी मामला सामने आया. जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शैलेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया और उक्त हथियार को भी कब्जे में लेकर जांच किया जा रहा है. बताते चले की हथियार लहराते और फायरिंग करते हैं भी इनका वीडियो वायरल हुआ था इसके बाद एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन