मधुबनी: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद घर पर रोते-बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी में बारात जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है. मृतक बारात में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं. बारात में शामिल होने निकले दो युवकों की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र स्थित पौना मोड़ के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे की है. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक बारात में शामिल होने रहिका जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

दोनों युवकों की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान धकजरी गांव निवासी 32 वर्षीय झमन राम और 40 वर्षीय अशोक नायक के रूप में हुई है.

पुलिस वाहन की तलाश में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है. उधर, हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है.

यह भी पढे़ं: मधुबनी: मधवापुर में दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने दुकान पर चलाई गोली

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन