28 लाख 51 हजार 395 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया उदघाटन

समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है.
जल जमाव से लोगों को मिली मुक्ति, आवागमन का भी सुविधा हुई सुलभ मानसी. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने रविवार को क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 एवं वार्ड संख्या 9 में पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उदघाटन किया. उक्त पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का निर्माण 27 लाख 51 हजार 395 रूपये की लागत से किया गया है. इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा की लगातार क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है. क्षेत्र के हर गली मोहल्ले में सड़क एवं नाला का निर्माण किया जा रहा है. लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा की सड़क एवं नाला बन जाने से लोगों को जल जमाव से मुक्ति मिला है एवं आवागमन का भी सुविधा हुआ है. इधर उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा मुख्य पार्षद प्रभा देवी हमेशा से विकास के प्रति कटिबद्ध है. वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की दो वार्ड में पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का निर्माण कार्य का उदघाटन किया गया है. जिसमें वार्ड संख्या 2 में भिनक पंडित के घर से महेन्द्र पंडित के घर होते हुए ध्रुव पंडित एवं ईश्वर पंडित के घर तक 5 लाख 95 हजार 995 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला निर्माण का उदघाटन किया गया. वहीं वार्ड 9 में सुधीर यादव के घर एवं उमेश यादव के घर तक मदराधार तक 22 लाख 55 हजार 390 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उदघाटन किया गया. मौके पर वार्ड पार्षद सुधीर कुमार, वार्ड पार्षद 9 के कंचन देवी, मनीष कुमार, विवेक कुमार, कुंदन पासवान,महेन्द्र पंडित, कक्कु कुमार, पाण्डव कुमार, बीरवल कुमार, पंकज कुमार, अर्जुन यादव, पुलिस यादव, शंकर यादव, बबलू साह, पंकज यादव नगर पंचायत कर्मी युद्धिष्टिर कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




