अमनी में तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरु, निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :26 Apr 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
अमनी में तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरु, निकाली गयी कलश शोभायात्रा

सुबह पांच बजे से छह बजे तक गायत्री शक्तिपीठ खगड़िया द्वारा योग व्यायाम कराया जाएगा.

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के अमनी गांव में रविवार को आयोजित 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरु हो गया. यज्ञ की शुरुआत गायत्री परिवार के पंडितों ने मंगल कलश यात्रा का देव पूजन कर की. इसमें कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में गायत्री परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया. कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर अमनी हाई स्कूल, शिव मंदिर, आंबेडकर रोड, ऑटो स्टैंड, मिडिल स्कूल होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. भक्ति में डूबे श्रद्धालु द्वारा हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, ज्ञान ज्योति का लाल मशाल, हम घर-घर तक ले जाएंगे, देश की शक्ति नारी है का नारे लगा रहे थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि यह गायत्री महायज्ञ तीन दिनों तक चलेगा. सुबह पांच बजे से छह बजे तक गायत्री शक्तिपीठ खगड़िया द्वारा योग व्यायाम कराया जाएगा. वहीं गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए गायत्री परिवार द्वारा संध्या 5 बजे से दूसरे दिन युग संगीत एवं कथा प्रवचन का समय सुबह 7 बजे से देवपूजन व हवन यज्ञ तथा तीसरे दिन विविध यज्ञ संस्कार यथा-दीक्षा संस्कार, गर्भ संस्कार, जनेउ संस्कार, मुंडन संस्कार,नामकरण संस्कार, विवाह संस्कार आदि प्रवचन, संगीत, दीप यज्ञ एवं टोली विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल यज्ञ में शामिल हुये. इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. विधायक बबलू कुमार मंडल ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोककल्याण, आत्मशुद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है, मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं. समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है. मौके पर अमनी के मुखिया वीरन सदा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, जिला संयोजक अरविंद हिमांशु, मुख्य ट्रस्टी डॉ विजयेंद्र विधार्थी, मानसी संयोजक संतोष कुमार, सरिता कुमारी, गणेश यादव, भोला सिंह, महाप्रसाद का भोग कृष्ण देव गुप्ता, जिला सह संयोजक त्रिभुवन पटेल, महायोजक मुनीलाल सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, महासचिव विजयकांत सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व सरपंच रामप्रवेश यादव, जिला संयोजक मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन