रंगदारी मांगने के फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के बौरना गांव निवासी रंजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उसके खिलाफ गोगरी थाना में 4 मार्च 2026 को रंगदरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि उसने बौरना निवासी आशा देवी के घर में सहयोगियों के साथ घुसकर मारपीट और रंगदारी सहित हत्या की धमकी देते हुए घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद से वह फरार चल रहा था. उसके खिलाफ कोर्ट से स्थायी वारंट निर्गत किया गया था. जो गोगरी थाना में लंबित था. पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. समकालीन अभियान के तहत बौरना गांव से रंजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बता दें की पहले भी कांड संख्या 41/15 में भी वह जेल जा चूका है. उक्त जानकारी गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि रंजेश कुमार सिंह के विरुद्ध थाना कांड संख्या 70/26 दर्ज है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन