हजारीबाग के केरेडारी में गोली लगने से पत्नी की मौत, घायल पति रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
Hazaribagh News

केरेडारी के कोले में दंपति पर फायरिंग

Hazaribagh News: केरेडारी के कोले स्टेशन के पास बाइक सवार दंपति पर अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें मंजू देवी की मौत हो गई और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

केरेडारी से गणेश कुमार की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोले स्टेशन के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है. बाइक में सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाया है. इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई. जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गया. इस संदर्भ में जानकारी मिली है कि राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर कोल स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 

गोलीकांड में दो लोग घायल, एक महिला की मौत

इस हमले में विकास प्रजापति की बाएं बांह में गोली लगी, जबकि मंजू देवी को सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं विकास प्रजापति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. 

पुलिस की कार्रवाई और जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना के हेंदेगीर पिकेट पुलिस और पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा के साथ कुछ सामान बरामद किया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है. वहीं केरेडारी पुलिस ने बचरा अस्पताल से मृतक मंजू देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. 

पारिवारिक विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

जानकारी के अनुसार, मंजू देवी विकास प्रजापति की दूसरी पत्नी थी. जिसकी शादी 15 जुलाई 2020 को हजारीबाग स्थित मासीपीढ़ी निवासी सुरेश प्रजापति की पुत्री मंजू देवी से हुआ था, इनके दो बच्चे भी है, विकास बराबर मंजू के साथ मारपीट करता था और जहर खिलाने का प्रयास किया था. इस संबंध में 21 सितंबर 2025 को खलारी थाना में सनहा दर्ज कराया गया था. वही विकास की पहली पत्नी उड़ीसा के पूनम देवी है, जिसे बचरा में रखता था. साथ ही वह किसी अन्य तीसरी लड़की से फोन पर बातचीत करता था. वही दूसरी ओर मृतक की मां देवन्ति देवी ने केरेडारी थाना में आवेदन दिया है. जिसमे मृतक के पति बिकास प्रजापति, ससुर नरेश प्रजापति, ननद गुड़िया देवी, निशा देवी, पूजा देवी, ननदोई संदीप प्रजापति, संजय प्रजापति को आरोपी बनाया है. 

यह भी पढ़ें: देवघर प्रीमियर लीग-13 फाइनल: ब्लैक रॉयल्स का जलवा, पिंक पैंथर को हराकर जीता खिताब

यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola