मेले में 525 आवेदकों ने दिया था आवेदन
खगड़ियाः स्थानीय जेएनकेटी मैदान में आयोजित नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी नूर हसन तथा सहरसा जिले के जिला नियोजन पदाधिकारी कौशल कुमार मधुकर ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर दोनों जिले के नियोजन पदाधिकारी ने मेले में उपयोगिता पर जोर देते हुए श्रम संसाधन विभाग के […]
खगड़ियाः स्थानीय जेएनकेटी मैदान में आयोजित नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी नूर हसन तथा सहरसा जिले के जिला नियोजन पदाधिकारी कौशल कुमार मधुकर ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर दोनों जिले के नियोजन पदाधिकारी ने मेले में उपयोगिता पर जोर देते हुए श्रम संसाधन विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. जिला नियोजन पदाधिकारी श्री हसन ने कहा कि नियोजन सह मार्ग दर्शन मेले में 15 कंपनियों/नियोजकों ने भाग लिया.
मेले में 525 आवेदकों ने अपने आवेदन जमा किये थे. जिसके विरुद्ध 262 बेरोजगारों का चयन आन द स्पॉट ही कर लिया गया. जबकि 27 लोगों का चयन नियोजकों के द्वारा साक्षात्कार के पश्चात किया जायेगा. मौके पर कैसर अली, मो हमजा, राम गुलाम, मो बहरूद्दीन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










