भागलपुर को हरा कर सहरसा फाइनल में पहुंचा

बेलदौर : गांधी इंटर उच्च विद्यालय में गुरुवार को खेले गए प्रथम सेमी फाइनल मैच में सहरसा ने भागलपुर को पराजित कर फाइनल मैच में जगह सुरक्षित कर लिया. भागलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 बॉल में 101 रन बनाया. जबाब में सहरसा की टीम ने पांच विकेट खोकर निर्धारित […]
बेलदौर : गांधी इंटर उच्च विद्यालय में गुरुवार को खेले गए प्रथम सेमी फाइनल मैच में सहरसा ने भागलपुर को पराजित कर फाइनल मैच में जगह सुरक्षित कर लिया. भागलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 बॉल में 101 रन बनाया. जबाब में सहरसा की टीम ने पांच विकेट खोकर निर्धारित स्कोर को पार करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. मैन ऑफ द मैच का खिताब अर्द्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी नीतीश को दिया गया. शुक्रवार को इसी मैदान में सिमरी बख्तियारपुर बनाम खगड़िया के बीच दूसरा सेमी फाइनल मैच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




