चौथम में जनगणना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को जिला आबर्जवर सह जिला मास्टर प्रशिक्षक दीपक कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया

विज्ञापन

चौथम. जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय में भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. गुरुवार को जिला आबर्जवर सह जिला मास्टर प्रशिक्षक दीपक कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया. यह प्रशिक्षण सभागार और अन्य कक्षों में चल रहा था. निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के साथ बिंदुवार चर्चा की. उन्होंने प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और पर्यवेक्षकों को विशेष रूप से अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करने पर जोर दिया. उन्होंने सभी तीनों प्रशिक्षण कक्षों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. इस अवसर पर प्रशिक्षकों के रूप में श्यामल किशोर विद्यार्थी, सनोज कुमार शशि, मधु कुमार, मुकेश कुमार चंद्रा, अजय कुमार और हीरालाल कुमार मौजूद रहे. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे. चौथम प्रखंड चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को लगातार तीन अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो जाएगा.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन