भागवत कथा के श्रवण से होता है पापों का नाश : स्वामी पूर्णानंद महाराज

Updated:
विज्ञापन

परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के बुद्धनगर भरतखण्ड गांव में भागवत कथा का श्रवण कर रहे श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं. पूर्णानंद महाराज ने प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के वाचन व श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. संसार दुःखो का सागर है. प्रत्येक प्राणी किसी न किसी तरह से दुखी व परेशान है. सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है. इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ हरिभजन में लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है, जिसके पान से भय,भूख, रोग व संताप सब कुछ स्वतः ही नष्ट हो जाता है. बताया जाता है कि बुद्धनगर भरतखण्ड में 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कथा का आयोजन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजन किया जा रहा है. कथा को सफल बनाने में सिद्धार्थ कुमार, मनोज यादव, मंटू यादव, , गोपाल यादव, कपिलदेव यादव, राधेश्याम साह, नित्यानंद यादव, राजकिशोर जायसवाल, अरुण यादव, कैलाश यादव, सौढ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, देवकुमार यादव, अमरजीत कुमार, उत्कर्ष कुमार, साहेब कुमार, रामप्रसाद यादव, चंद्रशेखर यादव, रणवीर कुमार यादव, रमेश कुमार यादव आदि लगे हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन