पारिवारिक कलह में महिला ने कोसी नदी में लगायी छलांग, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

बड़ी पैकांत गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी सिंटू कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी कोसी नदी में छलांग लगा दी.
पसराहा. थाना क्षेत्र के बिरवास कपसिया पीपा पुल से पारिवारिक कलह के कारण महिला कोसी नदी में छलांग लगा दी. घटना गुरूवार सुबह की बतायी जा रही है. एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक लापता महिला की तलाश की, लेकिन महिला नहीं मिली. बताया जाता है कि बड़ी पैकांत गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी सिंटू कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी कोसी नदी में छलांग लगा दी. कपसिया पीपापुल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने पुल पर चप्पलें उतारीं और वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड तथा इंडियन पोस्ट बैंक का खाता रखकर अचानक नदी में कूद गयी. स्थानीय लोगों द्वारा महिला को बचाने का प्रयास किया, कोसी नदी में पानी का तेज बहाव के कारण महिला लापता हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि घटना से पूर्व मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. पारिवारिक कलह की वजह से नदी में छलांग लगायी है. महिला का पति सिंटू कुमार मद्रास में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है. महिला दो पुत्र व दो पुत्री के साथ घर पर रहती थी. इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ टीम द्वारा देर शाम तक लापता महिला की नदी में खोजबीन किया. लेकिन पता नहीं चल सका. गोगरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने भी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




