रेल यात्रियों के लिए मानसी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करायी जाएगी एम्बुलेंस की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं (जैसे एस्पिरिन आदि) की अतिरिक्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है.

विज्ञापन

भीषण गर्मी को देख सोनपुर मंडल ने अस्पताल में उपलब्ध कराया जीवन रक्षक दवा. खगड़िया. सोनपुर रेल मंडल द्वारा मानसी स्वास्थ्य केंद्र में रेल यात्रियों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. सोनपुर रेल मंडल द्वारा भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया. मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों, कार्यस्थलों एवं मंडल अस्पताल में आवश्यक जीवन रक्षक एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित दवा उपलब्ध कराया गया. बताया जाता है कि विशेष रूप से दर्द निवारक दवा, ज्वर (बुखार) की दवा, ओआरएस सहित अन्य आवश्यक औषधियां शामिल है. ताकि गर्मी एवं लू से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी उपचार किया जा सके. इसके अतिरिक्त, सभी प्राथमिक उपचार बॉक्स को मानक दवा के साथ अद्यतन किया गया है. इनमें ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं (जैसे एस्पिरिन आदि) की अतिरिक्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है. जिससे आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल राहत प्रदान की जा सके. इसी कड़ी में थाना बिहपुर स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है. ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत रेल कर्मचारियों एवं लाइन कर्मियों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके. मानसी स्वास्थ्य केंद्र में भी आगामी माह से एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी. सोनपुर मंडल प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को चिकित्सा व्यवस्था की नियमित निगरानी करने एवं किसी भी प्रकार की कमी न होने देने के लिए निर्देशित किया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन