यूजीसी से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर किया सड़क जाम

संगठन ने एससी, एसटी और ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग की है.
मानसी. गुरुवार को थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर पांच किलोमीटर के समीप प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुयी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया. स्थानीय कुंदन कुमार ने कहा कि भारत बंद यूजीसी से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू कराने तथा कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त करने की मांग को लेकर किया गया है. कहा कि ओबीसी वर्ग के साथ यह अन्याय है. जब तक सही आंकड़े सामने नहीं आएंगे, तब तक आरक्षण और नीतियों का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पाएगा. जबकि यूजीसी नियम और भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया है. संगठन ने एससी, एसटी और ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग की है. शिक्षा संस्थानों में भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी ) से मुक्त करने की मांग की. मौके पर आकाश, वरुण कुमार, पंकज कुमार, शशि कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, परवाना, चंदन कुमार, प्रवीण कुमार, राम उदय, प्रकाश सदा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




