तीन दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश शोभायात्रा को यज्ञ स्थल से देव पूजन कर रवाना किया गया

विज्ञापन

बेलदौर. नपं बेलदौर के गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया. वहीं कलश शोभायात्रा को यज्ञ स्थल से देव पूजन कर रवाना किया गया. यज्ञ स्थल से 501 कुंवारी कन्याओं का जत्था कलश लेकर रवाना हुई. इस दौरान श्रद्धालुओं का विशाल जत्था गाजे बाजे के साथ जयघोष लगाते कलशयात्रियों का हौसला बुलंद कर रहे थे. वहीं कलश यात्रा को लेकर निर्धारित रूट के सड़क मार्ग की साफ सफाई की गई थी जगह-जगह कमेटी द्वारा ठंडा जल शरबत की व्यवस्था की गई थी. कलश यात्रा के दौरान हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, ज्ञान ज्योति का लाल मशाल हम घर-घर ले जाएंगे, देश की शक्ति नारी है आदि आध्यात्मिक नारे बुलंद हो रहे थे. वही कलश यात्रा नगर पंचायत बेलदौर के सत्संग भवन रोड दुर्गा स्थान रोड भगवती स्थान थाना चौक कचहरी रोड का परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर यज्ञ का शुभारंभ कराया. इस दौरान कथा मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते कमेटी के प्रखंड संयोजक शिवकुमार यादव ने कहा कि मंगल कलश ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है. मंगल कलश से 33 कोटि देवताओं का आवाहन होता है. इस यात्रा से समाज को अच्छे राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है. जिस रास्ते या गलियों होकर कलश गुजराती है तो उक्त रूट का वातावरण भक्तिमय हो जाती है. मौके पर शांतिकुंज के टोली नायक सुनील कुमार शर्मा, पूर्वी जॉन सहरसा के अरुण कुमार जायसवाल एवं वेद पूजन कन्या टोली शक्तिपीठ खगड़िया के विजेंद्र कुमार विद्यार्थी, संयोजक अरविंद कुमार हिमांशु, सहसंयोजक त्रिभुवन कुमार सिंह, डॉक्टर विभूति भूषण सिंह, डॉक्टर बृजेश कुमार, प्रखंड संयोजक शिवकुमार यादव, यज्ञ के संयोजक हरिवंश शर्मा, प्रफुल्ल कुमार सिंह, प्रज्ञा पीठ अशोक भगत, डॉक्टर मनोज, सुभाष मिस्त्री, शक्तिपीठ प्रज्ञा पीठ के गरीब दास, चेयरमेन ममता कुमारी, रंजन कुमार राज, सूरज कुमार यादव, चंदेश्वर नागर, समाजसेवी संजय शर्मा,पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी , पैक्स अध्यक्ष आशीष उर्फ विदुर समेत दर्जनों श्रद्धालु कलश शोभा यात्रा में शामिल थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन