फिर बाधित हुई बीएसएनएल की सेवा

फिर बाधित हुई बीएसएनएल की सेवा परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीएसएनएल की सेवा बाधित हो गयी. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि करना गांव के निकट ऑप्टिकल फाइवर कट जाने के कारण सेवा बाधित हुई है. बहरहाल केबुल कट जाने से बेसिक फोन,मोबाइल तथा इंटनेट तीनों तरह की सेवा बाधित हो गयी है. […]
फिर बाधित हुई बीएसएनएल की सेवा परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीएसएनएल की सेवा बाधित हो गयी. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि करना गांव के निकट ऑप्टिकल फाइवर कट जाने के कारण सेवा बाधित हुई है. बहरहाल केबुल कट जाने से बेसिक फोन,मोबाइल तथा इंटनेट तीनों तरह की सेवा बाधित हो गयी है. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि 24 घंटों में सभी सेवाओं को बहाल कर दिया जायेगा, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं आया है.कॉल ड्रॉप है गंभीर समस्याबीएसएनएल की लैंड लाइन में कुछ महीनों से कॉल ड्रॉप एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है. हर दो मिनट में कॉल अपने आप कट जाता है. खासकर जब से बीएसएनएल ने लैंड लाइन पर रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक फ्री बात करने की सुविधा दी है तब से यह समस्या और भी गंभीर हो गयी है. उपभोक्ताओं को इस फ्री कॉल का लाभ लेने में परेशानी होती है.वोडाफोन के उपभोक्ता भी हैं परेशानबीएसएनएल की सेवा बाधित होने का असर वोडाफोन के उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है. दरअसल प्रखंड मुख्यालय में बीएसएनएल के टॉवर पर ही वोडाफोन का भी सिग्नल वाला मशीन लगा हुआ है. इस वजह से दोनों कंपनियों की सेवा एक साथ बाधित हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










