संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Published at :26 Nov 2015 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

संविधान की रक्षा का लिया संकल्प फोटो. 20 कैप्सन. समारोह मंे शपथ लेते अधिकारी संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खगड़िया. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता मुनीलाल जमादार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व […]

विज्ञापन

संविधान की रक्षा का लिया संकल्प फोटो. 20 कैप्सन. समारोह मंे शपथ लेते अधिकारी संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खगड़िया. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता मुनीलाल जमादार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है. इसकी रक्षा एवं इसकी मर्यादाओं का पालन करना हम सभी देशवासियों का फर्ज है. डीसीएलआर ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि संविधान की मूल भावना उसकी प्रस्तावना है जो हमें सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक स्वतंत्रता प्रदान करता है. वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारा संविधान विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करता है. सामान्य शाखा प्रभारी संजीव चौधरी ने कहा कि भारत का संविधान व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुनिश्चित करता है. मौके पर अपर समाहर्ता ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की रक्षा को लेकर शपथ दिलायी. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार के साथ-साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह के अलावा समाहरणालय के कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन