पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू परबत्ता. प्रखंड में आगामी पंचायत आम चुनाव 2016 की तैयारी शुरू कर दी गयी है. तीन दिनों से प्रखंड के दर्जनों कर्मियों को इसमें लगाया गया है. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में इसका कार्य जोरों से चल रहा है. इसके तहत 15 दिसंबर तक मतदाता सूची का […]
पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू परबत्ता. प्रखंड में आगामी पंचायत आम चुनाव 2016 की तैयारी शुरू कर दी गयी है. तीन दिनों से प्रखंड के दर्जनों कर्मियों को इसमें लगाया गया है. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में इसका कार्य जोरों से चल रहा है. इसके तहत 15 दिसंबर तक मतदाता सूची का वार्ड वार विखंडन होना है. प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में कर्मचारियों ने इस कार्य को शुरू किया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश के अनुसार बीइओ अखिलेश कुमार यादव को माधवपुर, जोरावरपुर तथा कबेला, बीएओ श्रवण कुमार को दरियापुर भेलवा, पिपरा लतीफ तथा देवरी, बीसीओ राजीव रंजन को वैसा, सौढ उत्तरी तथा सौढ दक्षिणी, बीसीओ विभीषण कुमार को महदीपुर, बन्देहरा तथा खजरैठा, जेइ संजय कुमार को कोलवारा, भरसो तथा लगार, एमओ मंजीत महेश्वरी को कुल्हरिया,गोविंदपुर तथा परबत्ता,जेइ संजय कुमार को रामपुर उर्फ रहीमपुर, तेमथा करारी, खीराडीह तथा सियादतपुर अगुवानी का पर्यवेक्षक बनाया गया है. इसके साथ ही पंचायत चुनाव के वर्तमान तथा संभावित प्रत्याशियों के बीच पदों के आरक्षण निर्धारण को लेकर चर्चा का बाजार गरम हो गया है. सभी अपने अपने तरीके से अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि अभी तक पंचायत प्रतिनिधियों के पदों में सरकार की ओर से आरक्षण में परिवर्तन के संबंध में किसी प्रकार की कोई आदेश/निर्देश निर्गत नहीं किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










