अब किसान को खगड़िया में ही मिलेगा ऋण

खगड़िया : अब वाहन ऋण के लिए किसान को भटकना नहीं पड़ेगा. महिंद्रा फाइनेंस कार्यालय का उद्घाटन एमजी रोड में बुधवार को किया गया. उद्घाटन के अवसर पर महिंद्रा ट्रैक्टर के प्रोपराइटर संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि अब किसान को खगड़िया से ही ऋण मिल जायेगा. किसान को ट्रैक्टर तथा अन्य प्रकार […]
खगड़िया : अब वाहन ऋण के लिए किसान को भटकना नहीं पड़ेगा. महिंद्रा फाइनेंस कार्यालय का उद्घाटन एमजी रोड में बुधवार को किया गया. उद्घाटन के अवसर पर महिंद्रा ट्रैक्टर के प्रोपराइटर संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि अब किसान को खगड़िया से ही ऋण मिल जायेगा.
किसान को ट्रैक्टर तथा अन्य प्रकार का वाहन के लिए ऋण लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. वहीं महिंद्रा फाइनेंस के आरएम आजम जहीर ने कहा कि किसान को वाहन ऋण के लिए बेगूसराय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. कंपनी ने किसानों की समस्या को देख खगड़िया में ही व्यवस्था कर दी है. मौके पर टीमएम पंकज कुमार, टीए सौरभ कुमार, शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ठाकुर, विकास वर्मा, सुनील कुमार, कुणाल कुमार, अमन, मुकेश आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










