अंधेरे में चलना मजबूरी

Published at :25 Nov 2015 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
अंधेरे में चलना मजबूरी

गोगरी : नगर पंचायत गोगरी जमालपुर में एक नहीं अनेक समस्या है. एक तरफ जहां जल जमाव की समस्या है, तो पेयजल के साथ साफ- सफाई की कमी है. दूसरी ओर लोगों को अंधेरे में सड़क व मुहल्ले में चलने की मजबूरी है. नगर पंचायत में रोशनी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों […]

विज्ञापन

गोगरी : नगर पंचायत गोगरी जमालपुर में एक नहीं अनेक समस्या है. एक तरफ जहां जल जमाव की समस्या है, तो पेयजल के साथ साफ- सफाई की कमी है. दूसरी ओर लोगों को अंधेरे में सड़क व मुहल्ले में चलने की मजबूरी है. नगर पंचायत में रोशनी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

अगर बात स्ट्रीट लाइट की करें तो दो वर्ष पहले एक वार्ड क्षेत्र में दो से तीन स्ट्रीट लाइट मुख्य सड़क के किनारे लगाये गये थे. इसमें कई खराब हो चुके हैं. आज किसी मुहल्ले या मुहल्ले की सड़कों पर कहीं भी रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है. वार्ड एक से बीस तक के सभी मुहल्ले शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है.

सोलर व स्ट्रीट लाइट के खराब होने के कारण मुख्य सड़क पर अंधेरा छाया रहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार नगर प्रशासन होल्डिंग टैक्स व अन्य कर लेने में भले ही तत्परता दिखाता हो, लेकिन लोगों को सुविधा मुहैया कराने में उदासीन बना रहता है. कहते हैं कार्यपालक अधिकारीनगर पंचायत गोगरी जमालपुर की कार्यपालक अधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन लोगों की समस्या के समाधान को लेकर तत्पर है.

प्राथमिकता के अनुसार समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है. जहां तक रोशनी के प्रबंध की बात है. नगर पंचायत द्वारा इसे लेकर प्रयास हो रहा है. हाइ मास्ट लाइट ठीक कराने के प्रयास के साथ क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की संख्या बढ़ाने को लेकर भी काम हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन