चार कमरे में होती है अष्ठम तक की पढ़ाई

Published at :25 Nov 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
चार कमरे में होती है अष्ठम तक की पढ़ाई

चार कमरे में होती है अष्ठम तक की पढ़ाई पुराने जर्जर भवन से बनी रहती है दुर्घटना की आशंकागोगरी. क्षेत्र के मुश्कीपुर पंचायत के मध्य मकतब छोटी मलिया में भवन के आभाव में अल्पसंख्यक बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है. वहीं वर्षों पूर्व बने जर्जर भवन से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती […]

विज्ञापन

चार कमरे में होती है अष्ठम तक की पढ़ाई पुराने जर्जर भवन से बनी रहती है दुर्घटना की आशंकागोगरी. क्षेत्र के मुश्कीपुर पंचायत के मध्य मकतब छोटी मलिया में भवन के आभाव में अल्पसंख्यक बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है. वहीं वर्षों पूर्व बने जर्जर भवन से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. जानकारी के अनुसार उक्त मध्य मकतब में दो कमरे का नया और दो कमरे का पुराना भवन है. इसमें वर्ग एक से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई होती है. कमरे के आभाव में वर्ग एक से पांच तक के बच्चे किसी तरह बरामदे की फर्श पर बैठ कर पढ़ते हैं. ऐसे में उक्त मकतब में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. हालांकि छात्र छात्राओं की उपस्थिति अच्छी होती है, लेकिन भवन के अभाव में जैसे तैसे वर्ग का संचालन नये व पुराने भवन में होता है. जर्जर भवन की हालत ऐसी है कि उसकी छत के प्लास्टर प्राय: टूट कर गिरता रहता है और कई जगहों से दीवार भी दरक गयी है. इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है स्थानीय लोगों की मानें, तो भवन को लेकर कई बार अधिकारियों से भी कहा गया. लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि भवन के अभाव के कारण परेशानी है. जहां तक जर्जर भवन की बात है. इसे लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन