ऑपरेशन भूमि दखल के लिए लगेगा शिविर

Published at :25 Nov 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन भूमि दखल के लिए लगेगा शिविर

ऑपरेशन भूमि दखल के लिए लगेगा शिविर आवेदन प्राप्त करने की तिथि घोषित प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड में सरकार से विभिन्न प्रकार से प्राप्त भूमि से बेदखल परचाधारियों को दखल दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलाये गये अभियान को गति देने को लेकर एक बार फिर से शिविर लगाया जायेगा. इसके लिए बिहार सरकार के राजस्व एवं […]

विज्ञापन

ऑपरेशन भूमि दखल के लिए लगेगा शिविर आवेदन प्राप्त करने की तिथि घोषित प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड में सरकार से विभिन्न प्रकार से प्राप्त भूमि से बेदखल परचाधारियों को दखल दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलाये गये अभियान को गति देने को लेकर एक बार फिर से शिविर लगाया जायेगा. इसके लिए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑपरेशन भूमि दखल देहानी की तिथि 31 मार्च 16 तक बढ़ा दी है. विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अंचलों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कई बेदखल परचाधारियों को अभी भी आवंटित भूमि पर दखल दिलाने का कार्य शेष है. इसके लिए फिर से विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष कैंप में बेदखल परचाधारियों को खोजकर मामला चिह्नित करते हुए दखल दिलाना है. जिला द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार 30 नवंबर को पंचायत भवन दरियापुर भेलवा, 4 दिसंबर को मध्य विद्यालय टीमापुर लगार, 8 दिसंबर को पंचायत भवन पिपरा लतीफ, 11 दिसंबर को पंचायत भवन भरसोए, 15 दिसंबर को मध्य विद्यालय कोलवारा, 19 दिसंबर को पंचायत भवन खजरैठा, 23 दिसंबर को पंचायत भवन कवेला, 28 दिसंबर को पंचायत भवन महदीपुर तथा 31 दिसंबर को उच्च विद्यालय वैसा में शिविर का आयोजन होना है. सरकार द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार इस योजना की सफलता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना अपेक्षित है. इस योजना की सफलता के लिए विकास मित्र, टोला सेवक, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद लिये जाने का आदेश दिया गया है. हांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में राजस्व विभाग के कर्मचारियों का उदासीन रवैया ही बाधा बना हुआ है. बीते वर्ष भी इस अभियान के तहत सैकड़ों आवेदन लिया गया था, लेकिन अनुपालन के मामले में विभाग फिसड्डी साबित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन