रबी कार्यशाला में जीरो टीलेज खेती पर जोर

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में सोमवार को प्रखंडस्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी. कार्यशाला का उद्घाटन अंचल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित किसानों, कृषि सलाहकारों, समन्वयकों को संबोधित करते हुए जिला कृषि विज्ञान केन्द्र की कृषि वैज्ञानिक सीमा कुमारी ने जीरो टिलेज […]
परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में सोमवार को प्रखंडस्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी. कार्यशाला का उद्घाटन अंचल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.
मौके पर उपस्थित किसानों, कृषि सलाहकारों, समन्वयकों को संबोधित करते हुए जिला कृषि विज्ञान केन्द्र की कृषि वैज्ञानिक सीमा कुमारी ने जीरो टिलेज खेती करने के लाभ, इस खेती की विधि व बीजोपचार, उत्पादकता बढ़ाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने किसानों को अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता की जानकारी दी.
इस अवसर पर जीरो टिलेज, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार, सूक्ष्म पोषक तत्व का वितरण आदि योजनाओं की जानकारी दिया. इस कार्यशाला में शंभू चौधरी, अंजनी यादव, अमित कुमार, सिकंदर दास समेत सभी कृषि सलाहकार एवं समन्वयक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










