स्टेशन रोड में लगा है गंदगी का अंबार

Published at :19 Nov 2015 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन रोड में लगा है गंदगी का अंबार

स्टेशन रोड में लगा है गंदगी का अंबार फोटो. 23 में कैप्सन. स्टेशन रोड में लगा गंदगी का अंबार प्रतिनिधि, खगड़ियालोक आस्था का महापर्व छठ के समापन बाद शहर के स्टेशन रोड से बखरी बस स्टैंड तक की सड़कों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. इन सड़कों पर गुरुवार को आवागमन कर रहे लोग […]

विज्ञापन

स्टेशन रोड में लगा है गंदगी का अंबार फोटो. 23 में कैप्सन. स्टेशन रोड में लगा गंदगी का अंबार प्रतिनिधि, खगड़ियालोक आस्था का महापर्व छठ के समापन बाद शहर के स्टेशन रोड से बखरी बस स्टैंड तक की सड़कों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. इन सड़कों पर गुरुवार को आवागमन कर रहे लोग सिकंदर सिंह, राकेश राय, मधु कुमार ने बताया कि शहर की सड़कों पर यत्र-तत्र कूड़े कचरे बिखरे पड़े हैं. इल कचरों के ढेर पर गाय, बकरी व सूअर विचरण कर रहे हैं. आलम यह है कि बिना नाक पर रूमाल रखे आप इस होकर गुजर नहीं सकते हैं. कई लोग उक्त रास्ते को छोड़कर दूसरे रास्ते का सहारा लेते देखे गये. वहीं कचरे का ढेर डस्टबीन से बाहर निकाल कर सड़क पर बिखरने से उससे बदबू आने लगी है. लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द साफ -सफाई कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन