युवक को गोली मार किया घायल
गोगरी: थाना क्षेत्र के फुदकीचक ग्रामीण बैंक के सामने पूर्व से घात लगाये सशस्त्र अपराधियों ने सोमवार को युवक को गोली मार कर घायल कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को भागलपुर रेफर कर दिया गया. युवक की पहचान बरेटा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव के पुत्र ब्रजेश यादव के रूप में की गयी है. […]
गोगरी: थाना क्षेत्र के फुदकीचक ग्रामीण बैंक के सामने पूर्व से घात लगाये सशस्त्र अपराधियों ने सोमवार को युवक को गोली मार कर घायल कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को भागलपुर रेफर कर दिया गया. युवक की पहचान बरेटा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव के पुत्र ब्रजेश यादव के रूप में की गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास ब्रजेश यादव अपने गांव से फुदकीचक ग्रामीण बैंक जा रहे थे. बैंक के सामने तीन-चार की संख्या में पूर्व से घात लगाये अपराधियों में से एक ने गोली चला दी. गोली ब्रजेश के पीठ में लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. शोर सुन कर ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गये. इस क्रम में सभी अपराधी भाग निकले. ग्रामीणों ने ब्रजेश को घायलावस्था में गोगरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने ब्रजेश से फर्द बयान लिया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसमें बरेटा के ही गौरव यादव, हीरा कुमार, रमेश यादव सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि ब्रजेश यादव व गौरव यादव के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था. मामले की जांच की जा रही है.
/span>.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










