रोज होता है लॉटरी का ड्रा

Published at :21 Aug 2015 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
रोज होता है लॉटरी का ड्रा

अवैध लॉटरी के धंधेबाज रोज शाम के चार बजे कोलकाता में ड्रा होने का दावा करते हैं. दिखाने के लिये कुछ लोगों को इनाम भी दिया जाता है ताकि धंधा चलता रहे. लॉटरी के इस अवैध कारोबार में अलग अलग रेट के टिकट उपलब्ध हैं. 20 रुपये से लेकर 200 रुपये के टिकट पर ड्रा […]

विज्ञापन

अवैध लॉटरी के धंधेबाज रोज शाम के चार बजे कोलकाता में ड्रा होने का दावा करते हैं. दिखाने के लिये कुछ लोगों को इनाम भी दिया जाता है ताकि धंधा चलता रहे. लॉटरी के इस अवैध कारोबार में अलग अलग रेट के टिकट उपलब्ध हैं. 20 रुपये से लेकर 200 रुपये के टिकट पर ड्रा की रकम एक लाख 80 हजार तक होने का दावा किया जाता है.

हालांकि जिले के नवनियुक्त एसपी अनिल कुमार सिंह कहते हैं लॉटरी के अवैध धंधे पर सख्ती से रोक लगायी जायेगी. हर हाल में लॉटरी के धंधेबाजों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा करते हुए एसपी ने कहा कि जल्द ही छापेमारी अभियान चला कर ऐसे कारोबारियों को दबोचा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन