परबत्ता नगर पंचायत में 10 स्थानों पर की गयी प्याऊ की व्यवस्था

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :30 Apr 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
परबत्ता नगर पंचायत में 10 स्थानों पर की गयी प्याऊ की व्यवस्था

परबत्ता नगर पंचायत में 10 स्थानों पर की गयी प्याऊ की व्यवस्था

विज्ञापन

परबत्ता. गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत परबत्ता में आमजनों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की है. नगर पंचायत की चेयरमैन अर्चना देवी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह के प्रयास से क्षेत्र के 10 प्रमुख स्थानों पर प्याऊ स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ गुरुवार को चेयरमैन अर्चना देवी ने स्वयं ग्रामीणों एवं राहगीरों को पानी पिलाकर किया. नगर पंचायत द्वारा जिन प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगाए गए हैं, उनमें मोजाहिदपुर हनुमान मंदिर के समीप, इंडियन बैंक के समीप, केएमडी कॉलेज के समीप, यात्री शेड करना के समीप, सिराजपुर टावर के समीप, रहीमपुर मोड़ के समीप, चैती दुर्गा मंदिर मोजाहिदपुर के समीप, परबत्ता थाना के समीप, एसबीआई बैंक के समीप एवं ब्लॉक गेट के समीप शामिल है. चेयरमैन ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है. वहीं, चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने बताया कि नगर पंचायत लगातार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन