Khagaria, चौथम के कैथी सहरसा के दामाद ने फांसी लगाकी आत्महत्या,पति-पत्नी में हुआ था विवाद

Updated:
विज्ञापन

चौथम के कैथी सहरसा के दामाद ने फांसी लगाकी आत्महत्या,पति-पत्नी में हुआ

विज्ञापन

खगड़िया चौथम से अमित कुमार की रिपोर्ट, थाना क्षेत्र के कैथी अनुसूचित जाति टोला में शुक्रवार की देर रात में एक दामाद ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह चौथम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक कैथी निवासी प्रकाश दास का दामाद बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सुबह नौ बजे मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार सहित सरपंच ललेन्द्र कुमार, उप सरपंच आदि मौके पर पहुंचे. मुखिया ने बताया कि युवक अपने ससुराल आया हुआ था. मृतक सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगैबा निवासी रौशन दास है.वह लव मैरिज शादी किया था. बताया जाता है कि पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. इसी से नाराज पति छत के ऊपर बने एक खपरैल के घर में बांस में गमछी से गले में फंदा बनाकर लटक गया. जब मृतक का साला किसी शादी में बारात से लौटा तब जानकारी मिली.इधर घटना के बाद चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन