Khagaria, चौथम में स्कॉपियो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

चौथम में स्कॉपियो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

चौथम खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट, चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉपियो ने एक व्यक्ति को रौंद दिया. जिसके कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान जख्मी व्यक्ति की मौत हो गयी.आक्रोशित परिजनों ने आधे घंटों के लिए एनएच 107 जाम कर दिया. घटना शनिवार सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है.बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी स्वस्व किशुन यादव के 41 वर्षीय पुत्र कमलेश्वरी यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह नौ बजे कमलेश्वरी यादव सामग्री खरीदारी के लिए एनएच 107 पार कर रहा था. तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा महेशखूंट की तरफ से आ रही थी, स्कॉपियो हाइवा को ओवरटेक करने के दौरान सडक पार कर रहे व्यक्ति को रौंद दिया. जिसके कारण कमलेश्वरी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिली ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. आक्रोशित परिजनों ने लगभग आधे घंटे तक एनएच 107 जाम कर दिया.जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा. लोगों ने सडक जाम की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन