बिहुला-विषहरी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोगरी : अनुमंडल मुख्यालय के माली टोला जमालपुर में विषहरी मेला में बुधवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी नजर आई. सोमवार की देर संध्या मंत्रोच्चार के बीच बिहुला विषहरी की पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा दिये जाने के बाद मंदिर का पट दर्शन हेतु खोला गया. वहीं बुधवार को मंदिर में […]
गोगरी : अनुमंडल मुख्यालय के माली टोला जमालपुर में विषहरी मेला में बुधवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी नजर आई. सोमवार की देर संध्या मंत्रोच्चार के बीच बिहुला विषहरी की पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा दिये जाने के बाद मंदिर का पट दर्शन हेतु खोला गया.
वहीं बुधवार को मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही. इस अवसर पर मेले में विभिन्न तरह के झूले, जादू घर आदि मनोरंजक संसाधन लगाए गए हैं. साथ ही महिला हेतु मीना बाजार सहित अन्य दुकानें मेला की शोभा बढ़ा रही है. मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिवसीय मेले में प्रतिदिन अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
वहीं पारंपरिक बिहुला विषहरी नाच आयोजन के अलावा आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया जाना है. वहीं मां विषहरी की प्रतिमा के साथ कई आकर्षक प्रतिमाएं भी स्थापित की गई है. जिसमें इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है. ये प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है.
वहीं मेला मंच से लोक गाथा पर आधारित विदेशया नाच के साथ- साथ कई आकर्षक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. वहीं मेला में मीना बाजार टावर झूला, ब्रेक डास झूला, जादूघर सहित अन्य मनोरंजक संसाधन महिला व बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेला की व्यवस्था व लोगों की सुविधा को लेकर मेला समिति के अध्यक्ष राजकिशोर निषाद , मेला प्रभारी विनय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार मालाकार सहित अन्य सदस्य भी लगातार मेला परिसर में भ्रमण करते दिखे. मेला कमेटी के राजेश कुमार यादव ने बताया कि मेला 17 से लेकर 23 अगस्त तक चलेगा. इस अवसर पर त्रिपुरारी ठाकुर, मेला संचालक कपिलदेव मंडल, हरिकिशोर मंडल भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










