पूर्व एसडीओ डॉ फैयाज को विभाग ने किया दंडित

Published at :18 Aug 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व एसडीओ डॉ फैयाज को विभाग ने किया दंडित

खगड़िया : जिले के पूर्व वरीय उपसमाहर्ता डॉ फतैह फैयाज को राज्य सरकार ने दंडित किया है. सुनवाई के बाद उन्हें विभाग ने बृहद दंड की सजा सुनाई है. सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित अवर सचिव सह लोक सूचना पदाधिकारी रामविशुन राय ने श्री फैयाज को दंडित किये जाने की जानकारी दी है. उल्लेखनीय है […]

विज्ञापन
खगड़िया : जिले के पूर्व वरीय उपसमाहर्ता डॉ फतैह फैयाज को राज्य सरकार ने दंडित किया है. सुनवाई के बाद उन्हें विभाग ने बृहद दंड की सजा सुनाई है. सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित अवर सचिव सह लोक सूचना पदाधिकारी रामविशुन राय ने श्री फैयाज को दंडित किये जाने की जानकारी दी है. उल्लेखनीय है कि उक्त पदाधिकारी वर्ष 2010 से 2013 तक इस जिले में पदस्थापित थे.
इन पर किशनगंज जिले में जमीन की अवैध बंदोबस्ती किये जाने के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है. जानकारी के मुताबिक मूल कोटि के वेतन के प्रारंभिक प्रकम पर अवनति का बृहद दंड श्री फैयाज को दिया गया है.
किशनगंज जिले के पोठिया अंचल में पदस्थापन के दौरान इन पर अवैध बंदोबस्ती का आरोप लगा था. इसके अलावा उक्त जिले के तत्कालीन दो डीएम सहित दो एडीएम, एसडीओ, डीसीएलआर, सीओ सहित 12 पदाधिकारियों के विरुद्ध निगरानी थाने में 23 जून, 2012 को कांड संख्या 47/12 दर्ज करायी गयी थी. इन सभी पदाधिकारियों पर दो सौ एकड़ जमीन का 90 वर्षो के लिए 44 लोगों के नाम से जमीन का बंदोबस्ती करने का आरोप था. विभाग ने लगभग सभी आरोपी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है.
एडीएम हुए चोटिल
खगड़िया. एडीएम एमएच रहमान चोटिल हो गये हैं. बताया जाता है कि उनके पैर में गंभीर चोट लगी है. अपने सरकारी आवास में फिसलने के कारण उनके दाहिने पैर में चोट आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन