असपताल में थे मात्र एक चिकित्सक

Published at :05 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
असपताल में थे मात्र एक चिकित्सक

खगडि़या. एनएच 31 पर हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर से सदर अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. दुर्घटना की पूर्व सूचना होने के बाद भी सदर अस्पताल में मात्र डॉ रंजन कुमार ही तैनात थे. एक साथ इतने घायलों के आ जाने के बाद सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल […]

विज्ञापन

खगडि़या. एनएच 31 पर हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर से सदर अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी. दुर्घटना की पूर्व सूचना होने के बाद भी सदर अस्पताल में मात्र डॉ रंजन कुमार ही तैनात थे. एक साथ इतने घायलों के आ जाने के बाद सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल था. डॉ रंजन कभी घायलों के इलाज के लिए जाते, तो कभी परिजनों के आग्रह पर घायल को रेफर करने के लिए आते. इस अव्यवस्था के बीच उन्होंने घायलों का इलाज किया. बाद में जब सभी घायल भरती कर लिये गये, या रेफर कर दिये गये, तब डॉ आरएन चौधरी, डॉ गुलसनोवर, डॉ योगेंद्र सिंह प्रयासी तथा अन्य चिकित्सक पहुंचे. पर, तब तक घायलों का प्राथमिक इलाज किया जा चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन