KHAGARIA NEWS : नौरंगा में हुई सड़क दुर्घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने किया स्थल निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
KHAGARIA NEWS : नौरंगा में हुई सड़क दुर्घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने किया स्थल निरीक्षण

चौथम थाना क्षेत्र के नौरंगा में एनएच 31 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया) से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

चौथम थाना क्षेत्र के नौरंगा में एनएच 31 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. यातायात पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच की. पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया. यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के पीछे लापरवाही या तेज रफ्तार मुख्य कारण हो सकता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि

नौरंगा निवासी किशुन यादव के 41 वर्षीय पुत्र कमलेश्वरी यादव की मौत हो गई थी। कमलेश्वरी यादव को एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन